पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर दो समुदाय के लोग आमने सामने

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाला। मुस्तफाबाद ब्लॉक के गांव दौलतपुर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर दो समुदायों में शुक्रवार की रात और शनिवार दिनभर विवाद रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दोनों पक्षों में झड़पें होती रहीं। जमकर पत्थर चले।
हंगामा कर रहे लोगों में कुछ के हाथों में तेजधार हथियार भी थे। रात भर गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। एक पक्ष के लोगों ने रात के समय सरस्वती कुटिया के ताले तोड़ कर गुरु ग्रंथ साहिब को उठाने का भी प्रयास किया। लोगों के गुस्से का शिकार पुलिस भी हुई। डीएसपी की गाड़ी को तोड़ दिया गया। जब हालात बेकाबू हो गए तो रात साढ़े 12 बजे गांव में डीसी डॉक्टर एसएस फूलिया और एसपी डॉक्टर अरुण सिंह नेहरा पहुंचे। वे रात भर वहीं पर रहे। अलसुबह वे गांव से लौटे।

गांव में रातभर संतरी और नीली बत्तियां लगी गाड़ियां आती जाती रहीं। गांव की महिलाएं भी हाथों में डंडे लिए हुए थे।

एक सरकारी अधिकारी ने तो यहां तक कह डाला कि हमारे पिताजी (गुरुग्रंथ साहिब) दुश्मनों के बीच घिरे हुए थे। यहां पर कुटिया में कुछ लोग शराब पीकर भी आते हैं। उन्होंने तो पिताजी को आजाद करवाया है। फिर अधिकारी नरम हुए और कहा कि उन्होंने पंजाब प्रांत नहीं बनने दिया। समय रहते हुए मामले काे सुलझा लिया। सिख संगत भी गुरु ग्रंथ साहिब भी यहां से किसी अन्य जगह प्रकाश करवाना चाहा रही थी।

सुबह साढ़े चार बजे प्रशासन ने पांच सिख पुलिस कर्मी व सरकारी कर्मचारियों को पंज प्यारा बनाकर सरस्वती कुटिया से श्री गुरुग्रंथ साहिब को उठाकर संतपुरा गुरुद्वारा यमुनानगर में स्थापित किया। रात के समय पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए मामले को शांत कराया। शनिवार सुबह दोनों पक्षों को छप्पर थाने में समझौते के लिए प्रशासन ने बुलाया। सिख समुदाय के लोग एसजीपीसी मैंबर बलदेव सिंह कायमपुरी सहित अन्य सिख नेताओं की अगुवाई में थाने पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मामले को सुलझाने के बाद फिर से डीसी और एसपी को आना पड़ा। शनिवार को दोपहर के बाद दो घंटे की बातचीत के बाद मामला सुलझा। डीएसपी सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस ने गांव मालीमाजरा निवासी जगजीत सिंह की शिकायत पर गांव दौलतपुर के 18 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी शिकायत थाने में दी गई है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज
खबरें और भी हैं...