पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • वसीयत अपने नाम कराना चाहता था पोता, नहीं माना तो दादा को मार डाला

वसीयत अपने नाम कराना चाहता था पोता, नहीं माना तो दादा को मार डाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादपुर। खंड शहजादपुर के गांव रशीदपुर में जमीन की वसीयत अपने नाम करवाने को लेकर पोते ने दादा की तेजधार हथियार मारकर हत्या कर दी। उसने साजिश के तहत दरवाजे को बाहर से बंद करके वारदात को अंजाम दिया। फिर फरार हो गया। मामला पांच एकड़ जमीन को लेकर हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।

मृतक रचना राम के भतीजे कर्म सिंह ने बताया कि उसका चाचा उनके पास रहता था। उसके पास कोई संतान नहीं थी जिसकी देखभाल उनका परिवार ही कर रहा था। चाचा रचना राम व उनके पिता साधु राम के पास दस एकड़ जमीन थी। रचना राम ने कई साल पहले अपने हिस्से की पांच एकड़ जमीन की वसीयत उन चारों भाइयों सोहन लाल, मोहन लाल, श्याम लाल के नाम करा दी थी। जब यह बात मोहन लाल के बेटे राजू जोकि रायपुररानी में रहता है, को पता चली तो वह वसीयत अपने नाम करवाने के चक्कर में लग गया। यही नहीं कई महीने से गांव में चक्कर काटने लगा। रचना राम ने उसके साथ रायपुररानी जाने से इंकार कर दिया। उसने सोमवार रात रचना राम का कत्ल कर दिया। पता चलते ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मेहर सिंह, इंचार्ज, थाना शहजादपुर।