पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डांस करने दोबारा शुरू करवाया डीजे, बंदूक से चली गोली ले गई वेटर की जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र। केडीबी रोड पर पैलेस में शादी समारोह के दौरान गोली चल गई। इसमें वेटर की की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। करनाल की दयालपुर कॉलोनी का रहने वाला सुरेंद्र करीब कुरुक्षेत्र के ईश्वर सिंह की बेटी को ब्याहने पहुंचा।

आधे घंटे बाद डीजे पर डांस करते हुए कुछ बाराती आपस में ही भिड़ गए। एक युवक ने रिवाल्वर लिए संदीप पर बेल्ट से हमला कर दिया। इस पर संदीप ने रिवाल्वर निकालकर उस पर फायर किए। हालांकि, गोली उसे तो नहीं लगी, लेकिन तीसरी गोली टैंट के पीछे काम कर रहे एक वेटर के सिर में जा लगी।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कुरुक्षेत्र के गांव अढ़ोण निवासी 29 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डीएसपी गुरमेल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
पूरी वारदात पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज भी साथ ले गई है। पुलिस ने करनाल की दयालपुर कॉलोनी के संदीप उर्फ कालू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
लड़की के घर हुए फेरे
वारदात के बाद पैलेस में अफरा तफरी मच गई। तय कार्यक्रम के अनुसार फेरे पैलेस में होने थे। बाद में केडीबी रोड स्थित गुरदेव नगर पार्ट-2 स्थित वधू पक्ष के घर में फेरे करा लड़की को विदा किया।
दिन में चलाता था ऑटो
मृतक राजकुमार के दो बच्चे हैं। वह परिवार में बड़ा था। उस पर ही घर की जिम्मेदारी थी। वह दिन में ऑटो चलाता था और रात में शादी व अन्य पार्टियों में वेटर का काम करता था। मंगलवार को उसका भाई सोहन भी उसके साथ गया हुआ था।
आगे की स्लाइड में देखिए घटनास्थल की PHOTOS...