पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअम्बाला सिटी. एपीएल प्राथमिक परिवार उपभोक्ताओं को जनवरी की गेहूं तभी मिलेगा, जब वे डिपो पर उपलब्ध फार्म भरकर उसके साथ आधार कार्ड या आधार कार्ड न मिलने की अवस्था में आधार नामांकन स्लिप की प्रति साथ संलग्न कर डिपोधारक के पास जमा कराएंगे। जिन एपीएल प्राथमिक परिवारों ने आधार नंबर के लिए एनरोलमेंट नहीं कराई है वे सभी आधार के लिए एनरोलमेंट कराकर उसकी पर्ची फार्म के साथ लगाकर डिपोधारक के पास जमा कराएं।
यह जानकारी डीसी केएम पांडुरंग ने दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन न मिलने की स्थिति में शिकायत के लिए उचित मूल्य की दुकान पर नियुक्त सरकारी कर्मचारी, संबंधित क्षेत्र के निरीक्षक, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.