पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ambala Hanumaan Chalisa Vijay Shankar Mehta Bhaskar Utsav

हनुमान चालीसा से सिखाए जीवन प्रबंधन के गुर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला । प्रसिद्ध जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता ने हनुमान चालीसा के माध्यम से लोगों को जीवन प्रबंधन के गुर सिखाए। हनुमान चालीसा की चौपाइयों का गूढ़ अर्थ बताया। तनाव रहित जीवन जीने का सलीका सिखाया, बच्चों की शिक्षा, संस्कार, उचित लालन-पालन के तरीके बताए। मौका था शनिवार को बीपीएस प्लेनेटोरियम में आयोजित दैनिक भास्कर उत्सव 'एक शाम जीवन के नाम' श्री हनुमान चालीसा की व्याख्या का। प्लेनेटोरियम का सभागार जिज्ञासु श्रोताओं से खचाखच भरा रहा। दो घंटे तक श्रोता उनकी व्याख्या की पुण्य सलिला में डुबकियां लगाते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित विजय शंकर मेहता, दैनिक भास्कर हरियाणा के मैनेजर धीरज त्रिपाठी, दैनिक भास्कर के एग्जीक्यूटिव एडिटर नरेंद्र सिंह 'अकेला' और अम्बाला के यूनिट हेड जीएस जस्सर ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पं. विजय शंकर मेहता ने दैनिक भास्कर को केवल समाचार पत्र ही नहीं वरन संस्कारशाला भी बताया।

रोचक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे...