पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amit Shah Rally For Haryana Assembly Polls

सोनिया को 'सांपों की मौसी' कहने वाले सासंद शाह के इंतजार में जमीन पर बैठे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाह कब आओगे... अम्बाला सिटी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की राह तकते सांसद।
अम्बाला. कुछ दिन पहले सोनिया गांधी को 'सांपों की मौसी' बताकर चर्चाओं में आए अम्बाला के सांसद रतनलाल कटारिया ने अब नई बहस छेड़ दी है। सोमवार को उन्होंने कहा कि यदि अम्बाला, करनाल, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की 27 में से 24 सीटें भाजपा जीत गई तो उत्तरी हरियाणा से मुख्यमंत्री बनवाने के लिए पार्टी हाईकमान के पैरों में लेट जाएंगे। अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को इन तीन सीटों पर 24 हलकों में बढ़त मिली थी। कटारिया ने यह बात अम्बाला सिटी में आयोजित रैली में कही। अभी तक प्रदेश की चौधर सिरसा, हिसार, भिवानी या रोहतक में ही रही है।

सुषमा ने काट दिया शर्मा का रोग्गा
कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने विनोद शर्मा को दो बार मैदान में उतारा, लेकिन उन्होंने पैसे के दम पर वोट लिए। अब शर्मा ने अपनी पार्टी बना ली। अब भी पैसे का दम दिखाते हैं। पैसे का दम तो उनका लोकसभा चुनाव में निकल गया था, जब वह पार्टी में आने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन सुषमा स्वराज ने एक लाइन में रोग्गा काटते हुए कहा- ‘नो एंट्री फॉर सच ए पर्सन।’
आगे की स्लाइड्स में देखें, हरियाणा में अमित शाह के चुनावी सभाओं की तस्वीरें...