पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फायर बिग्रेड पहुंची थी लेट तो वन-वे कर दिया क्षेत्र का मार्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| सर्राफा बाजार में दो दुकानों में आग के बाद पुलिस की नींद टूटी है। ट्रैफिक समस्या से जूझ रहे सदर क्षेत्र के दुकानदारों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस ने मेन सदर बाजार को वन-वे किया है। अब सदर बाजार डाकखाना से चौड़ा बाजार की तरफ केवल जाने वाले वाहनों को ही इजाजत मिलेगी। अब उस तरफ से आने वाले वाहनों को कबाड़ी बाजार की तरफ से घूम कर आना होगा।
ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए सदर बाजार चौक पर एक पोस्ट भी बनाई गई है। ट्रैफिक पुलिस के एसीपी सुभाष कुमार ने बताया कि सदर में वन-वे किए जाने से यहां जाम से मुक्ति मिलेगी। नगर निगम से भी मदद ली जाएगी। उन्होंने सदर बाजार के होटल मालिकों व दुकानदारों से भी ट्रैफिक नियंत्रण में मदद मांगी।
अफसर के जाते ही दम तोड़ जाती है योजनाएं
अम्बाला का इतिहास देखें तो अफसर के जाते ही उनकी प्लानिंग और योजनाएं दम तोड़ जाती हैं। भारती अरोड़ा के एसपी रहते हुए ट्रैफिक वार्डन और आरएसए बनाए थे। अमिताभ ढिल्लों की ट्रैफिक मैनेजमेंट को लोग आज तक याद करते हैं। पूर्व पुलिस कमिश्नर राजबीर देसवाल ने सदर में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को कहा था परंतु बेनतीजा रहा। गुुरुवार को एसीपी सुभाष भुक्कल ने कचरे के ढेर में तब्दील हो रहे चेक पोस्ट को उठवाकर सदर बाजार चौक पर रखवाया। अब देखना है कि योजना कितनी कारगर साबित होगी।
(फोटो- कैंट के सदर बाजार चौक को वन-वे का ट्रायल करते पुलिस कर्मी।)