पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Atm Theft By Criminals And Attack On Security Boy

एटीएम में ही बैठकर करता था पढ़ाई, बदमाशों ने पहरेदारी करते वक्त ले ली जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी. अपने इकलौते बेटे साहिल सैनी की हत्या से परिवार बेहाल है। शहर के लोग भी सदमे में हैं। वारदात के लिए सीधे तौर पर पुलिस को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। साहिल की ही मौत के बाद पुलिस हरकत में आई। जबकि 4 वारदातों से पहले पुलिस ने एटीएम चोरों को पकडऩे में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अगर ऐसा हुआ होता तो शायद साहिल की जान बच सकती थी।
खैर ऐसा नहीं हुआ। महीपाल का घर उजड़ गया। उन बहनों के सपने टूट गए जो हर साल भाई की कलाई पर राखी बांधा करती थी। पुलिस जांच के नाम पर आरोपियों को जल्द पकडऩे की बात कह रही है। आनन फानन में कुछ एटीएम भी बंद कर दिए गए। व्यवस्था कब तक बनी रहेगी कोई नहीं जानता।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....