पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सात नहीं, तीन दिन रहेंगे बैंक बंद ईद-उल-जुहा पर भी खुले रहेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. पिछले 10 दिनों से समाचार पत्रों में प्रकाशित होता आ रहा है कि 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 7 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। सभी लोग अपने बैंक संबंधी कामों को निपटा लें। किंतु घबराने की जरूरत नहीं, हकीकत यह है कि 7 दिनों में बैंक 3 दिन ही बंद रहेंगे। 6 अक्टूबर ईद-उल-जुहा को भी पूरे हरियाणा में बैंक खुले रहेंगे। जिन तीन दिनों में बैंक बंद रहेंगे, उनमें 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को दशहरा व 5 अक्टूबर रविवार को बैंक बंद रहेगा। 4 अक्टूबर को शनिवार का दिन होने से बैंकों के नियमानुसार आधा दिन कामकाज होगा। बैंकों के अवकाश से पूर्व ही एटीएम को दो दिनों के अवकाश के लिए फुल कर दिया जाएगा ताकि दिक्कत न आए।
सरकारी छुट्टियों की भरमार से बच्चों की मौज
विद्यालय बंद होने से बच्चों की मौज रहेगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 को दशहरा, 4 को शनिवार व 5 को रविवार की छुट्टी होगी। 6 को ईद-उल-जुहा और 8 को वाल्मीकि जयंती, 11 को शनिवार, 12 को रविवार है। 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की वोटिंग के कारण छुट्‌टी है। 23 अक्टूबर को दीपावली, 1 नवंबर को हरियाणा दिवस और 2 नवंबर को रविवार रहेगा।
बैंकों में सिर्फ तीन दिन 2 अक्टूबर, 3 अक्टूबर व 5 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बाकी दिन बैंक खुले रहेंगे। ईद-उल-जुहा को भी प्रदेशभर के बैंक खुले रहेंगे। अवकाश में पैसे की निकासी लोग एटीएम से सुचारू रूप से कर सकेंगे।
- आरके छाबड़ा, लीड बैंक मैनेजर, अम्बाला।