पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम व मुलाना को रैली में आना ही होगा : बीरेंद्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर. राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस पर 20 अगस्त को जींद में प्रस्तावित सद्भावना रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना को आना ही होगा, क्योंकि इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आ रही हैं।

रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि रैली के लिए मुख्यमंत्री व मुलाना को अलग से निमंत्रण नहीं दिया गया। उन्होंने सोनिया गांधी, प्रदेश प्रभारी शकील अहमद, प्रभारी सचिव आशा कुमारी के अलावा सभी सांसदों व विधायकों को न्योता दिया है। मुलाना को अगर रैली के बारे में जानकारी नहीं मिली है तो वह प्रदेश प्रभारी शकील अहमद या किसी अन्य से पूछ सकते हैं।

बीरेंद्र ने कहा कि उत्तर हरियाणा के नौ-दस जिलों में बीते 40 बरसों में उतना विकास नहीं हुआ, जितना होना चाहिए था। अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल ने कृषि क्षेत्र में तो उन्नति की है लेकिन औद्योगिक विकास के मामले में ये जिले पिछड़े हैं। यहां पीजीआई या एम्स जैसा बड़ा अस्पताल नहीं है। रैली में सोनिया गांधी के सामने ये तथ्य रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह खाद्य सुरक्षा बिल के लिए सोनिया गांधी का धन्यवाद करेंगे।

जिस फिल्म का हीरो जेल चला जाए, वो नहीं चलती

इनेलो पर टिप्पणी करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस फिल्म का हीरो ही जेल चला जाए, वह नहीं चला करती। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला व उनके बेटे अजय के जेल जाने से कार्यकर्ता हताश हैं। हजकां-भाजपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं यह अंतिम समय तक रहेगा भी या नहीं।

अगले तीन-चार माह में प्रदेश में बड़े बदलाव

बीरेंद्र ने ये कहकर सभी को हैरत में डाल दिया कि अगले तीन-चार महीने में प्रदेश में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। हालांकि बार-बार कुरेदने पर भी उन्होंने इस पर ज्यादा कुछ बोलने से इनकार कर दिया।

कुरुक्षेत्र में एयरपोर्ट बनाने की वकालत

कुरुक्षेत्रत्नबीरेंद्र सिंह ने कुरुक्षेत्र में एयरपोर्ट बनाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि इससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह की कुरुक्षेत्र में हवाई अड्डा बनाने की मांग जायज है। कुरुक्षेत्र गीता की जन्मस्थली है। देश के हर धार्मिक स्थल पर एयरपोर्ट हैं लिहाजा कुरुक्षेत्र में भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होना चाहिए।