सवाल: उपचुनावों के नतीजे क्या भाजपा सरकार के 100 दिनों पर जनादेश है ?
जवाब: नहीं, इस उपचुनाव में कहीं भी केंद्र की उपलब्धियां विषय नहीं थीं, बल्कि स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा गया।
सवाल: क्या हरियाणा में भी असर पड़ेगा, जहां स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा?
जवाब: यहां उपचुनाव का कोई असर नहीं पड़ेगा। पहली बात तो यहां आम चुनाव है। दूसरा यहां की जनता भय और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। ऐसे में गुड गवर्नेंस के नाम पर भाजपा को वोट मिलेगा।
सवाल: क्या पार्टी अब मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ेगी या रणनीति बदली जाएगी?
जवाब: यहां का मतदाता जागरूक है। पार्टी अपने बूते चुनाव लड़ रही है।
नरेंद्र मोदी का चेहरा ही प्रमुख रहेगा।
सवाल: सत्ता का सपना कैसे पूरा होगा?
जवाब: भाजपा कभी इतनी मजबूत नहीं थी। केंद्र में बहुमत मिला। प्रदेश में ऐसा ही होगा।