पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तंत्र-मंत्र को अंजाम देने के लिए कब्र से निकाल रहीं थीं मिट्टी, और फिर...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बराड़ा. जलूबी गांव के कब्रिस्तान में शुक्रवार को हंगामा हो गया। दो महिलाएं एक बच्चे के साथ कब्र से मिट्टी निकाल रहीं थी। लोगों ने दोनों को ऐसा करने से मना किया। आरोप हैं कि एक महिला हटने के बजाए खुरपा लेकर उन्हें मारने दौड़ी। इस दौरान एक व्यक्ति को चोट भी लगी।

बच्चे के साथ भी मारपीट हुई जिसके बाद बराड़ा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक समुदाय विशेष के लोगों पर ही नजला गिराने लगी। लेकिन जब लोगों ने विरोध जताया तो पुलिस ने दोनों महिलाओं और बच्चे को हिरासत में लिया। उनकी पहचान फिलहाल अभी नहीं हो सकी है।

फोटो- बराड़ा में कब्रिस्तान से मिट्टी उठाने के बाद एकत्रित हुए लोग।