पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाई को किया लहूलुहान और फिर उसकी बहन के साथ किया शर्मिंदगी भरा काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बराड़ा. पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर अकालगढ़ के सरपंच व कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। इस वारदात में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इससे चार दिन पहले युवक की बहन को अगवा किया गया है। युवक की बहन ने कुछ दिन पहले अकालगढ़ के सरपंच के खिलाफ बाबैन थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दी थी।

मुकेश की माता कृष्णा देवी निवासी गांव मंगोली जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई थी। इतना ही नहीं उससे छेड़छाड़ भी की गई। इस संदर्भ में बाबैन थाने में शिकयत दी थी। उस वक्त भीड़ मंगोली गांव में विवाद हुआ था। अब लड़की का भाई मुकेश अपने दोस्त के यहां अकालगढ़ गांव में ट्रैक्टर का सामान छोड़ने आया था। उसी वक्त अकालगढ़ गांव के सरपंच कर्म सिंह ने साथियों के साथ मुकेश पर जानलेवा हमला बोल दिया।

गांव के लोगों ने लहूलुहान हालत में मुकेश को सीएचसी बराड़ा में दाखिल कराया जहां से उसे मुलाना रेफर किया है। मुकेश की माता कृष्णा देवी ने बताया कि एक माह पहले गांव में ही विवाद हुआ था। उस वक्त सरपंच अकालगढ़ ने बेटी से छेड़छाड़ की थी। बाबैन थाना में शिकायत दी गई। इसी बात से खफा सरपंच अकालगढ़ ने बेटी को अगवा किया है। उसने रोते हुए कहा कि मेरी बेटी किस हाल में होगी, कोई पता नहीं है। कृष्णा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सरपंच से पैसा लिया है इसलिए मेरी बेटी का अता-पता नहीं लिया।

अकालगढ़ के सरपंच कर्म सिंह ने बताया कि उसके घर पर मुकेश ट्रैक्टर से हमला करने आया था। उसने उसके घर की दीवार भी तोड़ दी। अगवा करने की बात झूठी है।

थाना प्रभारी दयाल चंद बाबैन ने बताया कि छेड़छाड़ का मामला झूठा पाया गया है। लड़की के अगवा होने की बात भी सही नहीं है।

थाना प्रभारी बराड़ा आरके सिंह ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का है। केवल लड़ाई हुई है। किसी को अगवा नहीं किया गया है।