(कैंट के कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा के उम्मीदवार)
अम्बाला। 11 जनवरी को होने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनावों की बिसात बिछ चुकी है। उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोकते हुए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। कैंटोनमेंट बोर्ड की आठ वार्डों के चुनावों में कुल 23 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। 12 दिसम्बर शाम चार बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के समर्थकों का भारी जमावड़ा कैंटोनमेंट बोर्ड के बाहर देखा गया। जहां भाजपा के उम्मीदवार ढोल नगाड़ों की थाप पर एक साथ नामांकन के लिए बोर्ड में दाखिल हुए, वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार अपने परिचितों के साथ आए और अपने नामांकन भरकर लौट गए। ओमप्रकाश ने पहला और सुषमा ने आखिरी नामांकन भरा।
इस अवसर पर डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल, जसबीर जस्सी, चित्रा सरवारा, सुरेंद्र बिंद्रा, परविंद्र परी, सोम चोपड़ा, शाम सिंगला, ललित चौधरी, शैलेंद्र शैली, बबलपुरी, गौरव अग्रवाल, मंदीप बब्याल, नीटू सचदेवा व गुरपाल माजरा ने अपनी-अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाया।
जीत के दावे किए : वार्ड नंबर पांच से चुनावी मैदान में कूदे भाजपा प्रत्याशियों कोे उनके समर्थक ढोल नगाड़ों की थाप पर जोर-शोर से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लाए। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि पुराने और अकड़े सिस्टम को हटाकर अच्छे दिनों को लाने के लिए लोग भाजपा को मौका देंगे। भाजपा मोदी और विज की लहर के दम पर कांग्रेस मुक्त कैंटोनमेंट बोर्ड बनाएगी। वहीं कांग्रेसियों ने भी जीत को बरकरार रखने का दम भरा है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें किस-किस ने भरा नामांकन...