केंद्रीय दल में कोऑपरेटिव कारपोरेशन डेवलपमेंट की एमडी वसुंधा मिश्रा, प्लानिंग कमीशन के सीनियर अनुसंधान अधिकारी कृषि डा. रामानंद, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय के सलाहकार विजय कुमार बाटला, अतिरिक्त आयुक्त (क्रॉप्स) डा. डीपी मलिक, खाद्य मंत्रालय से आसित हैदर, ऊर्जा मंत्रालय से निदेशक एके राजपूत तथा सीनियर इन्वेस्टीगेटर आरबी कौल सहित इस दल में प्रदेश सरकार के एचएसडीसी के एमडी डा. बीएस दुग्गल, कृषि विभाग के अतिरिक्त आयुक्त डा. जगदीप सिंह बराड़ शामिल हैं, जो सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर वहां की स्थिति का पूरा जायजा लेंगे। जिला के विभिन्न क्षेत्रों सहित भिवानी जिला के उपमंडल तोशाम व सिवानी के भी विभिन्न सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगा और वहां के किसानों से बातचीत करेगा और इससे हुए आर्थिक नुकसान का भी आंकलन किया जाएगा।
इस अवसर पर डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, उप निदेशक कृषि विनोद फौगाट, उप कृषि निदेशक भिवानी आत्माराम गोदारा, उपमंडल कृषि अधिकारी डा. अरूण यादव, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता केडी बंसल, डीएचओ बलजीत भयान, तहसीलदार साहब राम बिश्नोई के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
(फोटो- विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करते केंद्रीय टीम के सदस्य।)