(दुकान पर चाय बनाते पूर्व विधायक स्व. शिव प्रसाद के बेटे अनिल कुमार।)
अम्बाला. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो चर्चा रही कि एक चाय वाला पीएम बन गया। यह देश-दुनिया में कौतूहल का विषय रहा। ऐसी ही कहानी 37 साल पहले 70 के दशक में अम्बाला के मास्टर शिव प्रसाद की भी है। तीन बार विधायक बने शिव प्रसाद ने अपने सिद्धांतों पर कायम रहकर शहर को खास मुकाम दिलाया।
एक बार तो मास्टर जी को दल बदलने के लिए एक पूर्व मुख्यमंत्री ने प्लाट और फ्लैट देने का लालच भी दिया गया, लेकिन वे नहीं डिगे। वे विधायकी के साथ चाय भी बेचते रहे। अब उनके बेटे अनिल पिता की दुकान चला रहे हैं और इसी काम से संतुष्ट हैं।
शिव प्रसाद आरएसएस के कार्यकर्ता थे। 54 वर्ष की आयु में 1977 में पहली बार जनता पार्टी से विधायक बने। फिर 1982, 1987 में बीजेपी से हरियाणा विधानसभा में पहुंचे। वे 1991 तक अम्बाला सिटी से विधायक रहे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...