(खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।)
अम्बाला। फुटबाल चौक के समीप स्थित अग्रवाल धर्मशाला में झंडा पूजन, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और खेल कार्यक्रमों से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आगाज जयंती से एक दिन पूर्व रविवार को शुरू हो गया। इसमें भारी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों ने भाग लिया। सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण, 11 बजे महिलाओं की बोन डेनसिटी कैल्सियम टेस्टिंग और शाम 4 बजे खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
झंडा पूजन में कार्यकारिणी, जनरल व्यक्तियों व महिला संगठन व कार्यकारिणी के पुराने सदस्यों को मिलाकर करीब 45 व्यक्ति झंडा पूजन में शामिल हुए। अग्रवाल सभा के वरिष्ठ उप प्रधान अशोक गोयल ने महाराजा अग्रसेन के छत्र के ऊपर लगे पुराने झंडे को उतार नया झंडा (ध्वज) लगाया। अग्रवाल समाज ने जयकारे लगाकर झंडा पूजन का स्वागत किया।
बोन डेनसिटी कैल्सियम टेस्टिंग में डॉ. केडी शर्मा व डॉ. सुश्रुत शर्मा ने 390 महिलाओं की जांच की व उन्हें दवाएं लिखी। खेल कार्यक्रमों बच्चों के तीन आयु वर्ग 5 से 8, 8 से 12 व 12 से 16 के 160 बच्चों/ किशोरों ने भाग लिया। 5 से 8 साल के आयु वर्ग वाले बच्चों ने बनाना रेस, 8 से 12 साल आयु वर्ग वाले बच्चों ने थ्री लेग रेस व 12 से 16 साल आयु वर्ग वालों ने फूड लेमन रेस में भाग लिया।
रुकमणि देवी हाल में आज होगा कार्यक्रम
सभा के महामंत्री प्रदीप गोयल व जयंती कन्वीनर राजीव अग्रवाल (बंटी) ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सोमवार को कुमारी रूकमणि देवी हाल में शाम 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें मुख्यातिथि के रूप में बेस्ट वेस्टर्न कंट्री वुड रिसोर्ट के सीएमडी आरएन गोयल व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमसी महेश गोयल सहित 22 अतिथि, महिला संगठन की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल व महामंत्री नीतू मित्तल, सभा के निर्वाचित 13 व मनोनीत 8 सदस्य व संरक्षक मंडल के 16 सदस्य भाग लेंगे। रात 8:15 बजे मुख्यातिथि व गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देने का कार्यक्रम शुरू होगा। 9 बजे से सामूहिक डांडिया शुरू होगा जो देर रात 11 बजे तक चलता रहेगा।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें...