पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम हुड्डा को फ्री-हैंड नहीं! हाईकमान ने कहा-पहले कामकाज सुधारो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा और कांग्रेस शासित राज्यों के दूसरे मुख्यमंत्रियों को भी कामकाज सुधारने को कहा है। लोकसभा चुनाव के लिहाज से इन्हें अपने परफॉर्मेंस पर खास फोकस करने को कहा गया है। इस कड़ी में हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी राडार पर आ गए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए किसी एक नेता को फ्री-हैंड देने के मूड में नहीं हैं।
वीरभद्र को कहा गया है कि वे पार्टी के भीतर सभी गुटों का भरोसा बनाए रखने का प्रयास करें। साथ ही हरियाणा में पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा विरोधियों को लोकसभा चुनाव में पूरी तवज्जो देने के मूड में है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य में हुड्डा के साथ ही सैलजा और चौधरी बीरेंद्र सिंह को भी प्रचार में खास महत्व मिलेगा। इसी कड़ी में उन्हें प्रदेश में लोकसभा के लिए प्रत्याशियों के चयन करनेवाली स्क्रीनिंग कमेटी में जगह दी जा चुकी है।