पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Collector Rate Fixed In Barada, Saha And Mulana

बराड़ा, साहा और मुलाना के कलेक्टर रेट घोषित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बराड़ा. वर्ष 2013-14 के लिए बराड़ा, साहा और मुलाना में कृषि योग्य भूमि के साथ आवासीय व व्यवसायिक संपत्तियों के कलेक्टर रेट निर्धारित किए हैं। डीसी शेखर विद्यार्थी ने शनिवार को नए कलेक्टर रेट की सूची जारी की।
बराड़ा तहसील के तहत आने वाले गांव में कृषि योग्य भूमि के रेट 15.50 लाख, बरानी भूमि के रेट 12.50 लाख, गैर मुमकिन/सलाब/ बंजर और नदी वाली भूमि के रेट 11 लाख रुपए प्रति एकड़, आवासीय भूमि का रेट 27 हजार रुपए प्रति मरला कलेक्टर रेट होगा।

ये रेट मनका-मनकी, खानअहमदपुर, बिकोपुर, मिल्कधनकोटा, धीन, रुकड़ी, पौंटी, सोहाना, भुडिडयों, होली, गगनपुर, शर्कपुर, मौजगढ़, रजौली, सज्जनमाजरी, राजोखेड़ी, दादुपुर, चहलमाजरा, सोहाता, खनपुरा, जलूबी, अब्दुलागढ़, कसेरला खुर्द, कसेरला कलां, उगाला गांव, कम्बासी, सुभरी, अधोई, अधोया हिन्दुआन, अधोया मुसलमान, दहिया माजरा, तौलांवाली, थम्बड़, मलिकपुर, मनुमाजरा, तहलहेड़ी रागडां, अलावलपुर, फोकसा, अकालगढ़, डेरा सलीमपुर, नाहरा, सीवन माजरा, मिल्क शेखां, तंदवाल, तंदवाली, घेलड़ी, कम्बास, राऊमाजरा, सिम्बला और बराड़ा में लागू होगा। इसके अतिरिक्त गांव उगाला, अधोया हिन्दुआन व अधोया मुसलमान में व्यवसायिक भूमि के रेट 3700 रुपए प्रति गज निर्धारित किए हैं।

गांवों की कॉलोनियों के भी नए रेट: बराड़ा, उगाला,अधोया,बुढियों, होली, मौजगढ़, सीवन माजरा, धीन इत्यादि गांवों की कॉलोनियों के लिए भी नए कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत रेलवे स्टेशन से हनुमान चौक, प्रीत नगर, मेन बाजार, जैन धर्मशाला क्षेत्र में आवासीय भूमि के रेट 2200 रुपए प्रति वर्ग गज तथा व्यवसायिक भूमि के लिए 11 हजार रुपए प्रति वर्गगज निर्धारित किए हैं।

इसी प्रकार हनुमान चौक से बस स्टैंड, नजदीक बस स्टैंड, हनुमान चौक से 66 केवी सब स्टेशन, छाबड़ा कॉलोनी, हरगोबिंदपुरा कॉलोनी, बाईपास शाहाबाद रोड, दशमेश कॉलोनी, राणा कॉलोनी, बल्ली कॉलोनी, फाटक से अधोया बाईपास, मंडी के पीछे, रेलवे फाटक से अधोया रोड अनाज मंडी तक, फाटक से श्मशान घाट, सिंगपुरा, दहिया माजरा रोड, जनता कॉलोनी, लक्कड़ मंडी के पीछे जगता कॉलोनी, तंदवाल फाटक से मौजगढ़ तक, अधोया रोड (अनाज मंडी से आगे) मायापुरी कॉलोनी, गिल कॉलोनी, राजन कॉलोनी, पुष्पा कॉलोनी में रिहायशी भूमि के लिए 2000 रुपए प्रति वर्ग गज तथा व्यवसायिक भूमि के लिए 10,000 रुपए प्रति वर्ग गज रेट निर्धारित किए हैं। इसके अलावा बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन वाया सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्षेत्र में रिहायशी भूमि के रेट 2000 रुपए प्रति वर्ग गज तथा व्यवसायिक भूमि के रेट 11 हजार रुपए प्रति वर्ग गज निर्धारित किया है।

अधोया मुसलमान (बराड़ा से अधोया रोड) चौक अधोया, उगाला (बस स्टैंड के नजदीक), बीडीपीओ दफ्तर के पीछे हरगोबिंदपुरा कॉलोनी, बराड़ा गांव के आसपास की कॉलोनियों में रिहायशी भूमि के रेट 2000 रुपए प्रति वर्ग गज तथा व्यवसायिक भूमि के रेट 9000 रुपए प्रति वर्ग गज निर्धारित किए गए हैं। रेलवे स्टेशन के साथ पुरानी पुलिस चौकी, पुरानी चौकी कॉलोनी में रिहायशी भूमि के लिए 200 रुपए प्रति वर्ग गज तथा व्यवसायिक भूमि के लिए 11 हजार रुपए प्रति वर्ग गज, बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन भट्ठा कॉलोनी, बल्ली कॉलोनी, गांव सीवनमाजरा के साथ लगती कॉलोनी, गांव धीन के साथ लगती कॉलोनी में रिहायशी भूमि के लिए 1300 रुपए प्रति वर्ग गज तथा व्यवसायिक भूमि के लिए 2200 रुपए प्रति वर्गगज कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए हैं।

बुढिय़ों गांव के साथ लगती कॉलोनी, होली गांव के साथ लगती कॉलोनी में रिहायशी भूमि के लिए 1600 रुपए तथा कमर्शियल भूमि के लिए 2200 रुपए, गांव मौजगढ़ के साथ की कॉलोनी में रिहायशी भूमि के रेट 2200 रुपए प्रति वर्ग गज तथा व्यवसायिक भूमि के लिए 9000 रुपए प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए हैं। सब्जी मंडी और अनाज मंडी बराड़ा की व्यवसायिक भूमि का रेट 17000 रुपए प्रति वर्ग गज निर्धारित किया गया है।

डीसी शेखर विद्यार्थी ने बताया कि सढौरा से बराड़ा रोड तथा अम्बाला से जगाधरी रोड पर रिहायशी भूमि का कलेक्टर रेट 2700 रुपए तथा व्यवसायिक भूमि का 7000 रुपए प्रति वर्ग गज रखा है। अनाजमंडी मुलाना में रिहायशी भूमि का रेट 3200 रुपए तथा व्यवसायिक भूमि का 7500 रुपए प्रति वर्ग गज निर्धारित किया गया है। निर्माण दरों के बारे में उन्होंने बताया कि लेंटर वाले पक्के मकान का रेट 650 रुपए प्रति वर्ग फुट, बिना लेंटर पक्के मकान 550 रुपए प्रति वर्ग फुट तथा कच्चे मकान का 350 रुपए प्रति वर्ग फुट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर दो एकड़ तक साथ लगने वाले खसरा नंबरों का कलेक्टर रेट अम्बाला-जगाधरी रोड पर 36 लाख रुपए प्रति एकड़ तथा दोसड़का से सढौरा, दोसड़का से बराड़ा व कालपी से नारायणगढ़ रोड का कलेक्टर रेट 30.50 लाख रुपए प्रति एकड़ निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग का हर वर्ष 1 प्रतिशत अवमूल्यन लागू होगा।