पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. अपनी मांगों को लेकर निजी स्कूल संचालक 'हरियाणा फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेल्फेयर' की ओर से 30 जनवरी को अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड में एक राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। फेडरेशन के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वक्त निजी स्कूल संचालक खासी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। टैक्सों की भरमार की वजह से उनकी आर्थिक हालत खराब हो रही है। इसके साथ ही बहुत से स्कूलों को अभी तक मान्यता तक नहीं दी गई। जो स्कूल पहले से मान्यता प्राप्त है, उन्हें अपग्रेड में दिक्कत आ रही है। इन सारी दिक्कतों को पर इस कार्यक्रम में विचार किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.