पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस हजपा के पार्षदों ने विधायक असीम गोयल पर चलाए शब्दों के बाण

कांग्रेस-हजपा के पार्षदों ने विधायक असीम गोयल पर चलाए शब्दों के बाण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी। निकम्मेपन के बयान पर पार्षदों ने भी विधायक असीम गोयल पर हमला बोल दिया है। बुधवार को मीटिंग में एकजुट हुए वरिष्ठ पार्षद दिलीप चावला बिट्टू, दलजीत सिंह भाटिया, पवन अग्रवाल, रूपम गुगलानी व हरदीप कौर ने कहा कि ऐसी बात कहकर विधायक ने जनता का अपमान किया है। इन पार्षदों ने कहा कि पेंशन बांटने में वे अपनी भूमिका पूरी तरह खत्म करने को तैयार हैं। लेकिन इससे पहले विधायक को यह आश्वासन देना होगा कि बुजुर्गों को पेंशन के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पार्षद दर्शना मेहता के बेटे राजेश मेहता ने कहा कि बुजुर्गों को उकसाने की सच्चाई विधायक को लगानी चाहिए थी। विधायक ने बिना सोचे समझे ही उन पर झूठे आरोप लगा दिए। पार्षद दलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि विधायक असीम गोयल को पार्षदों के खिलाफ ऐसे अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।