अम्बाला. एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 11वीं की छात्रा लखविंदर कौर से छेड़छाड़ करने वाले अध्यापकों की गिरफ्तारी न होने से खफा पीड़ित परिवार अब पुलिस कमिश्नर अजय सिंघल के दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रा के भाई
हरभजन सिंह से मारपीट की थी और धमकाया था। छात्रा की मां निर्मल कौर और भाई हरभजन सिंह कड़ाके की सर्दी में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे, भले ही कुछ भी हो जाए।
निर्मल कौर ने बताया कि स्कूल का अध्यापक उनकी बेटी लखविंदर कौर को कई वर्षो से परेशान कर रहा था। डर के मारे लखविंदर ने यह बात किसी को नहीं बताई। जब अध्यापक हरविंद्र सिंह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने अपने परिजनों को यह बात बताई। निर्मल ने बताया कि इसके बारे में जब स्कूल के प्रिंसिपल को बताया गया तो उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उन्होंने उसका बचाव किया। निर्मल की मानें तो इसके बारे में कोतवाली पुलिस थाने में एक शिकायत भी दी गई थी परंतु स्कूल प्रशासन ने कुछ समय बाद दबाव देकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। निर्मल ने बताया कि कुछ दिनों बाद अध्यापक फिर से लखविंदर को परेशान करने लग गया।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...