पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Creativity In Activity Occurs: Rajpal Singh

वाणिज्य उत्सव : गतिविधि में ही होती है रचनात्मकता: राजपाल सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला। जीएमएन कॉलेज कैंट में बुधवार को वाणिज्य विभाग द्वारा एक दिवसीय वाणिज्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि गतिविधि में ही रचनात्मकता है। गतिविधि से सक्रियता व सक्रियता से परिणाम निकलता है। उन्होंने कहा कि जिज्ञासा से ही गतिविधि, सक्रियता व रचनात्मकता फलीभूत है।
इस उत्सव में छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की कई गतिविधियां आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम के संयोजक वाणिज्य विभाग के डॉ. वीके जैन थे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वाणिज्य विभाग हर साल तरह-तरह की गतिविधियों से मानव विकास को बढ़ावा देता रहा है। इस उत्सव में लगभग 1800 विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो वाईएम सैनी, प्रो सीमा कंसल, प्रो मनीराम, प्रो रचना खन्ना व डॉ राजेंद्रा निभाई।
कार्यक्रम के अंत में प्रो. भारती विज ने कार्यक्रम में मौजूद रहने पर सभी छात्र व शिक्षकों का धन्यवाद किया। इस उत्सव में कराई गई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को कॅालेज के वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।