पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेल से ही दे देता है क्राइम की वारदात को अंजाम, जानिए पूरा मामला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी. शहर के पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज से हत्या मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे जेल में बंद अपराधी अनूप किरोड़ी ने चौथ मांगी है। बदमाश ने इसके लिए डॉ. भारद्वाज को तीन-चार दफा फोन किए। पुलिस ने डॉ. भारद्वाज की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अनूप फिलहाल नारनौल जेल में सजा भुगत रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस उसे पूछताछ के लिए भिवानी लाने के लिए नारनौल रवाना हो गई है।

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. भारद्वाज ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक अज्ञात नंबर से उसे कॉल आ रही थी। दो तीन बार तो मैंने फोन काट दिया। छह मई को दोपहर करीब 1:16 बजे फोन सुना तो फोन पर बताया कि मैं अनूप किरोड़ी बोल रहा हूं और मुझे पैसे चाहिए। ऐसे ही फोन समझकर मैंने फोट काट दिया। इसके बाद आठ मई को सुबह करीब 9:04 बजे फिर फोन आया और कहा कि मुझे आपसे बात करनी है और मुझे पैसे चाहिए।

उस समय मैं चंडीगढ़ में था। मैंने उसे कहा कि आप कौन बोल रहे है, आपको कोई काम है तो क्लीनिक पर आ जाना। बार- बार फोन आने पर इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने डॉ. भारद्वाज की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अनूप किरोड़ी के खिलाफ फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया है।

आरोपी अनूप किरोड़ी को एक अन्य चिकित्सक डॉ. डीएस चौधरी की हत्या के मामले में उम्रकैद हो चुकी है। मामले की जांच कर रहे सब्जीमंडी चौकी इंचार्ज रामकिशन ने बताया कि अनूप किरोड़ी फिलहाल नारनौल जेल में है और जेल से ही फोन किया है। फिलहाल अनूप को पूछताछ के लिए भिवानी लाया जाएगा। उसके लिए एक टीम रवाना हो गई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।