पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबल्लभगढ़. नीमका जेल में बंद दो महिला कैदियों ने जेल अधीक्षक और उप अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि दोनों अधिकारी शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करते हैं। एक महिला ने तो दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। एक महिला के परिजनों ने कुछ समय पहले शिकायत भेजकर डीजी जेल से शिकायत भी की थी। पीड़ित महिलाओं के मंगलवार को कोर्ट में कलमबंद बयान हुए।
कोर्ट ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने देर रात दोनों अधिकारियों पर मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक इस्माइलपुर शिव कॉलोनी निवासी ओमेंद्र ने इस मामले में 23 अप्रैल को जेल के महानिदेशक को पत्र लिखा है।
उसने बताया कि 17 अप्रैल को वह जेल में भाई से मिलने गए थे। तब उसने बताया कि जेल अधिकारी भाई और भाभी पर अत्याचार कर रहे हैं। सीजेएम ने शनिवार को जेल का दौरा किया था। इस दौरान दो अन्य सजायाफ्ता महिला कैदियों ने बताया कि अधिकारी उन पर अत्याचार करते हैं।
मेडिकल के बाद होगी गिरफ्तारी
पुलिस मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच करेगी। इस दौरान पीड़ित महिलाओं का मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.