पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. हेरोइन लेने के आरोपों में घिरे स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने सोनीपत साई सेंटर में ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
कुछ दिन पहले विजेंदर ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) से सोनीपत में ट्रेनिंग करने की इजाजत मांगी थी जिसे साई ने मंजूर कर लिया। हालांकि बॉक्सिंग का नेशनल कोचिंग कैंप एनआईएस पटियाला में चल रहा है और बाकी सभी मुक्केबाज, चीफ कोच और स्पोर्ट स्टाफ वहीं पर मौजूद हैं।
दरअसल विजेंदर पटियाला नहीं जाना चाहते थे, क्योंकि जीरकपुर ड्रग्स स्कैंडल में वह पंजाब पुलिस के रडार पर हैं। पंजाब पुलिस ने हाल ही में उनके हेयर सैंपल लेने की अर्जी कोट में दी थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। विजेंदर का नाडा ने विवादास्पद सैंपल लिया था जिसमें वह पाक साफ निकले थे।
(आगे की स्लाइड्स में जानें क्या हैं विजेंदर पर आरोप जो डरा रहे हैं इसे)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.