पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मचारी का इस्तीफा, आरटीए आॅफिस के नंबर प्लेट वाले कमरे में ताला लटका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी के एक कर्मचारी के इस्तीफे से आरटीए ऑफिस के कमरे में ताला लटक गया है। इस्तीफे के बाद न तो नंबर प्लेट की पर्ची काटी जा रही है और न ही वाहनों में नंबर प्लेट लगाई जा रही है। नंबर प्लेट तैयार होने के बावजूद वाहनों में न लगने से चालक अन्य राज्यों में चालान कटाने पर मजबूर हो रहे हैं। जब उनका चालान कटता है तो वह आरटीए आफिस में आकर बवाल मचा देते हैं।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की पर्ची काटने और फिक्स करने का काम संभालने वाला आरटीए ऑफिस का कमरा पिछले 16 दिन से बंद है। पर्ची काटने वाला कर्मचारी 2 सितंबर से काम पर नहीं आ रहा है। उसके इस्तीफे के बाद लिंक उत्सव रजिस्ट्रेशन कंपनी ने अभी तक कर्मचारी नियुक्त नहीं किया है। यही वजह है कि प्रतिदिन जब लोग आफिस आते हैं तो उन्हें बिना पर्ची कटाए वापस लौटना पड़ रहा है। हैरानी इस बात की है कि आफिस के कर्मचारी लोगों को एसडीएम आफिस का रास्ता दिखा देते हैं, जबकि वहां पर भी उनकी पर्ची नहीं कट रही।
आरटीए आफिस में प्रतिदिन 50 से ज्यादा कामर्शियल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होता है। नियम है कि मालिक की फोटो तभी ली जाएगी जब वह नंबर प्लेट की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करा देगा। आफिस के कर्मचारियों को इस नियम को कर्मचारी के इस्तीफे के बाद तोड़ना पड़ा है। अगर वह गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं करते तो लोगों का गुस्सा उन पर फूट सकता है।
ये है रेट
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों को बनाने के लिए प्रत्येक वाहन चालक कंपनी यह रेट वसूलती है। इनमें स्कूटर का 140 रुपए, थ्री व्हीलर का 161 रुपए, एलएमवी फोर व्हीलर का 322 रुपए, ट्रैक्टर/मोटरसाइकिल का 121 रुपए व हैवी व्हीकल का 280 रुपए लिया जाता है।
ये होता है नंबर प्लेट में
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट में आगे-पीछे लेजर कोड होता है। यह किसी साधारण नंबर प्लेटों पर नहीं पाया जाता। इसमें थ्री डी मोनोग्राम के नीचे आई एनडी लिखा होता है। वाहन की डिटेल मोनोग्राम के बगल में होता है।
^हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों के लगाने का काम आरटीए ऑफिस में फिलहाल बंद हो गया है। एसडीएम ऑफिस में अभी भी इसका काम चल रहा है। जिन्हें बनवाना हो, वह एसडीएम ऑफिस जाकर बनवा सकते हैं।
सुभाष श्याेराण, आरटीए, अम्बाला।

^आरटीए ऑफिस में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों को लगाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। इसके लिए नए कर्मचारी की नियुक्ति दी जाएगी।
सुभाष चंद, मैनेजर, लिंक उत्सव रजिस्ट्रेशन प्लेट प्राइवेट लिमिटेड।
आगे की स्लाइड में पढि़ए पूरी खबर...