अम्बाला. बिजली गुल होने पर लोगों को परेशानियों से दोचार होना पड़ा। बहुत से लोग ऐसे हैं जो गिजर से पानी गरम करते हैं उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। पंजाबी बाग कैंट में तड़के ही बिजली चली गई थी। यहां रहने वाले रमेश चंद्र ने काफी समय तक बिजली आने का इंतजार किया। जब कई घंटे तक बिजली नहीं आई तो कोयले की अंगीठी का इंतजाम किया। रमेश ने बताया कि वह बाजार से कोयला खरीद कर लाया ताकि पानी गर्म किया जा सके।
गलती सरकार की, भुगत रही जनता
हड़ताल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैंट के विधायक अनिल विज ने कहा कि सरकार की बदनीयति का परिणाम जनता भुगत रही है। यदि समय रहते सरकार कर्मचारियों की जायज मांगें मान लेती तो हड़ताल की नौबत नहीं आती। उन्होंने विधानसभा सत्र मे भी यह मामला उठाया था। लेकिन सरकार ने कर्मचारी हित को हमेशा नजरअंदाज किया। सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में ब्लैक आउट की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदेश में उद्योगों की रफ्तार थम गई है।