पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअम्बाला सिटी. मंडोर में बिना एनओसी चलती रही परिजात केमिकल फैक्टरी में हुए भीषण अग्निकांड में पूरे गांव के लोगों की जान दांव पर लग जाने के बाद जिला प्रशासन जागा है। प्रशासन ने आबादी क्षेत्र में आने वाली अन्य दूसरी फैक्टरियों पर निगाह दौड़ानी शुरू कर दी है।
जिले में ऐसी फैक्टरियों का सर्वे कराया जाएगा और ज्वलनशील व जहरीले उत्पाद बनाने वाली इन फैक्टरियों की एनओसी चेक की जाएगी। इसके साथ ही मंडोर हादसे पर जांच एडीसी एसएस फुलिया सौंपी गई है। एक माह में वे अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।
मंडोर में अग्निकांड का असर अभी भी जारी है। डॉक्टरों की टीम ने बुधवार को गांव का जायजा लिया और लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं डीसी शेखर विद्यार्थी के अनुसार जो फैक्टरियां पहले से एनओसी लिए हुए हैं, उनके सुरक्षा संबंधी मापदंडों को पुन: चेक किया जाएगा।
जो फैक्टरियां गैरकानूनी ढंग से चल रही हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आबादी वाले क्षेत्र में चल रही ऐसी फैक्टरियों को स्थानांतरित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे, जिससे किसी बड़े जानमाल के नुकसान से बचा जा सके। वहीं इस अग्निकांड में जिन लोगों के मकान व अन्य सामान जला है, उन्हें मुआवजे के लिए एडीसी की रिपोर्ट आने का इंतजार करना पड़ेगा।
(आगे की स्लाइड्स मे देखे क्या है पूरा मामला)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.