अम्बाला। ग्रेट डे के उपलक्ष्य में रविवार को लक्की फार्म में जेसीआई अम्बाला सेंट्रल द्वारा अंदाज फैशन शो और कल्चरल नाइट मनाई गई। तीन राउंड में हुई इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने फैशन के एक से एक जलवे बिखेरते हुए उपस्थिति से वाहवाही लूटी।
कोरियोग्राफी व एथनिक राउंड में पारंपरिक भारतीय परिधान पेश किए गए तो दूसरे राउंड में फंकी समर कलेक्शन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव छाबड़ा, प्रोजेक्टर डायरेक्टर राजीव सचदेवा व आशुतोष अग्रवाल थे। वशिष्ठ अतिथि हरपाल सिंह पाली और रोहन व संजीव तयाल रहे।
आगे की स्लाइड में देखिए फैशन शो की अन्य तस्वीरें...