पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग बुझाने के लिए डाले पानी से हुआ ब्लास्ट, दुकानों में लाखों का नुकसान

आग बुझाने के लिए डाले पानी से हुआ ब्लास्ट, दुकानों में लाखों का नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सर्राफा बाजार में विजय एंड अजय ज्वेलर के शोरूम से निकलती आग की लपटें)
अम्बाला। रोजाना की तरह सर्राफा मार्केट में चहल-पहल थी। विजय एंड अजय ज्वेलर्स के शोरूम में भी करीब एक दर्जन स्टाफ कार्यरत था। शाम के 5 बजकर 42 मिनट पर दुकान में लगे मीटर से चिंगारी निकली। चिंगारी आग में तब्दील होकर शटर के साथ लगे बोर्ड की वायरिंग में फैल गई। यह देख दुकान में मौजूद एक कर्मचारी ने शटर के ऊपर लगी आग में पानी डाल दिया। पानी डालते ही करंट के कारण आग और भड़क गई और दुकान में रखी एसी को अपनी चपेट में ले लिया। एसी के कंप्रेशर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। देखते ही देखते आग दुकान में फैल गई। इस बीच 5 बजकर 5:45 मिनट पर फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी गई। करीब 10 मिनट बाद 5 बजकर 55 मिनट पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन बाजार में अतिक्रमण की वजह से उसे दुकान तक पहुंचने में थोड़ी देरी हो गई। इससे पहले आसपास के एरिया की बिजली भी बंद कराई गई। जब तक टीम आग पर काबू पाती तब तक आनंद भूषण की दुकान को भी आग चपेट में ले चुकी थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दुकानदारों ने बरती सावधानी

जैसे ही विजय एंड अजय ज्वैलर की दुकान में आग लगी वैसे ही आसपास के दूसरे दुकानदारों ने अपनी-अपनी लाइट बंद कर दुकानों के शटर गिरा दिए। अजय ज्वैलर वाली लाइन में 6 और सामने वाली लाइन में 8 दुकानों को बंद कर दिया गया। इससे आग नहीं फैल सकी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या रहे कारण...