पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • First Put The House On The Outside Door Latch, Then Store Theft

पहले घर के बाहर दरवाजे पर कुंडी लगाई, फिर दुकान में की चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. पंजाबी बाग कैंट में मंगलवार रात चोरों ने घर के बाहर से कुंडी लगा दी। बाद में इत्मीनान से घर के मुख्यद्वार के साथ बनी किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की। चोर दुकान से लगभग 20 हजार रुपए नकद व कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकानदार ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
दुकान मालिक राजदुलारी ने बताया कि उसने अपने घर में गली के साथ दुकान बनाई हुई है। वह लगभग 10 बजे अपनी दुकान पर ताला लगाकर घर में चली गई थी। रात 11 बजे पूरा परिवार सो चुका था। सुबह करीब सात बजे घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पता चला कि दरवाजा बाहर से बंद था। आसपास के लोगों को सूचना देकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि दुकान का ताला चटकाया हुआ था। दुकान में एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 10 हजार रुपए की नकदी, गुल्लक से लगभग चार हजार रुपए व मंदिर से लगभग तीन हजार रुपए गायब थे।