पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ध्वज वंदन का समय अपने-अपने हिसाब से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य रूप से सिटी की नई अनाजमंडी में मनाया जाएगा। वित्त योजना सिंचाई एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा सुबह दस बजे ध्वजारोहण करेंगे। १० बजकर २ मिनट पर बैंड पर राष्ट्रीय धुन बजेगी तथा परेड की सलामी ली जाएगी।
मंत्री चट्ठा १० बजकर ५ मिनट पर परेड का निरीक्षण करेंगे। १०:२५ पर मार्च पास्ट, १०:३० पर पीटी शो, १०:४० पर विभिन्न स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। ११:२० पर झांकियां दिखाई जाएंगी। ११:४५ पर पुरस्कार वितरण समारोह होगा। १२:१० पर राष्ट्रीय गान होगा। गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर कैंट के विजय रत्न चौक पर भाजपा द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा।
विधायक अनिल विज सुबह १० बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार कैंट की अनाजमंडी में कांगे्रस गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। यहां ९:१५ बजे अम्बाला कैंट कांगे्रस कमेटी शहरी अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह शेरा ध्वज फहराएंगे। बजाजा बाजार में सुबह ९:३० बजे इनेलो द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया है। यहां साढ़े नौ बजे ध्वज फहराया जाएगा। इनेलो के शहरी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने बताया कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि ध्वज कौन फहराएगा। मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेता से ध्वज वंदन कराया जाएगा।
इसी प्रकार नारायणगढ़ के राणा फार्म हाउस में सुबह 11 बजे हरियाणा जनहित कांगे्रस की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। यहां हजकां जिलाध्यक्ष भूम सिंह राणा ध्वज फहराएंगे। इसी प्रकार हजकां की ओर से मुलाना में बलजीत सिंह 11 बजे ध्वज वंदन करेंगे। अम्बाला सिटी में जिला कांगे्रस कमेटी शहरी द्वारा पुरानी अनाजमंडी में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। पूर्व पार्षद कुलदीप सिंह गुल्लू ८:२५ पर ध्वज फहराएंगे।
पुलिस के साए में नाले का निर्माण शुरू
शहजादपुरत्नशनिवार को आखिरकार बड़ी रसौर गांव में लंबे समय से पंचायत द्वारा अधूरे छोड़े गए निकासी नाले को प्रशासन पुलिस फोर्स सहित बनाने के लिए पहुंचा। बुधवार को लगभग 12 बजे गांव में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर एसडीएम योगेश कुमार, बीडीओ बलबीर सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार ने जेसीबी मशीन के सहयोग से अधूरा पड़े नाले का निर्माण शुरू कराया।
बता दें कि बड़ी रसौर के ग्रामीण पिछले लंबे समय से निकासी नाला न बनने से दुखी थे, थोड़ी सी बरसात पर लोगों के घरों में सीवरेज का पानी भर जाता था। गलियों में कीचड़ की वजह से निकलना मुश्किल हो जाता था। समस्या को लेकर ग्रामीण न जाने कितनी बार उच्चधिकारियों को मिल चुके थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दो दिन पहले दैनिक भास्कर ने समस्या को प्रमुखता सेे उठाया था। गांव के सरपंच कृष्ण लाल का कहना है कि गांव के कुछ लोग नाले को बनाने में अड़चनें पैदा कर रहे थे जिसकी वजह से नाले को बनने में अधिक समय लग गया। विशेष बात यह रही कि जब तक जेसीबी मशीन चली तब तक एसडीएम योगेश कुमार अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित मौके पर बैठे रहे।