(निर्मल सिंह के निवास स्थान पर पत्रकार वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, निर्मल सिंह व अन्य कार्यकर्ता।)
अम्बाला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़ से दिल्ली जाते हुए कुछ देर के लिए कैंट में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के निवास पर रुके। यहां उन्होंने कुछ पत्रकारों से बातचीत की बेबाकी से अपनी राय रखी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दस सालों तक कांग्रेस की सरकार रहने के बाद पहली बार 15 सीटें आईं। पिछले आंकड़ों से ये कहीं बेहतर है।
पेंंशन के नाम पर भाजपा ने किया धोखा: हुड्डा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार को पिछली सरकार के लोकहित के फैसलों को लागू करने में परहेज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन के बारे में भाजपा की सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में दो हजार रुपए पेंशन देने की घोषणा की थी जो केवल 1200 रुपए होकर रह गई।
किसान बर्बादी की कगार पर
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के राज में किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है। फसलों के भाव पिटने से किसान तकलीफ में है।
खेल नीति पर जताया विरोध
हुड्डा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार पदक लाओ पद पाओ की नीति में बदलाव करने का फैसला ले रही है। हमारे कार्यकाल में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दुनिया में देश का नाम रौशन किया। ये तो फैसले वापस लेने वाली रोल बैक सरकार बन गई है। पिछली सरकार के दौरान नौकरी के 2 साल बढ़ाने के फैसले को भी मौजूदा सरकार ने खारिज करके अपनी मंशा साफ कर दी है।
हमारी सरकार ने हरियाणा को नंबर वन बनाकर भाजपा के हवाले किया है। हुड्डा ने बताया कि कैंट सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने और भिवानी में बनने वाले मैडिकल कालेज की योजना के लिए बजट पास कर दिया गया था।
आगे की स्लाइड में पढ़िए हार के कारणों को टाल गए...