अम्बाला. एसडी कॉलेज में सोमवार को कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग ने नए बैच के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किया। विद्यार्थियों ने म्यूजिक व डांस की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। प्रिंसिपल डाॅ. देशबंधु ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और जीवन में कुछ कर दिखाने के लिए प्रेरित किया।
कैंट के एसडी काॅलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान डांस करतीं छात्राएं।