पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फुल ड्रेस रिहर्सल में जवानों ने दी मार्च पास्ट की सलामी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला सिटी. सिटी की नई अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। जिला स्तरीय समारोह में डीसी केएम पांडुरंग ने तिरंगा फहराया। मार्च पास्ट की सलामी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल का अवलोकन किया। रविवार को वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ध्वजारोहण करेंगे। मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

डीसी ने बताया कि ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, मुख्यातिथि का संदेश और मार्चपास्ट के उपरांत बच्चों द्वारा शानदार पीटी प्रदर्शन किया जाएगा। यह पीटी अम्बाला पब्लिक स्कूल के बैंड की धुन पर हरजोत के नेतृत्व में की जाएगी। इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुराना, सौंडा, गोल्डन आर्मी पब्लिक स्कूल, आर्मी स्कूल और शैमरॉक पब्लिक स्कूल के बच्चोंं द्वारा मार्शल आर्ट कराटे का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके उपरांत एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के बच्चे मराठी नृत्य गणेश वंदना, सेंट जोसेफ स्कूल अम्बाला शहर के बच्चो द्वारा देशभक्ति नृत्य, मुरलीधर डीएवी स्कूल के बच्चों द्वारा एक्शन सांग, सोहन लाल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा हरियाणवी नृत्य, चमन वाटिका स्कूल के बच्चों द्वारा विजय उत्सव, जीआरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा भंगड़ा तथा पीकेआर जैन गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।