मंत्री धनखड़ बोले, फुल भंडार-फिर भी खाद के लिए हाहाकार
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है। समय और मांग में असंतुलन होने की वजह से खाद कम होने का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने एक लाख मीट्रिक टन यूरिया के बारे में बात की थी लेकिन केंद्र ने 50 हजार मीट्रिक टन खाद दी और शेष खाद हरियाणा को जरूरत पड़ने पर दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि केन्द्र सरकार जल्द स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू करेगी। कैथल अनाज मंडी में हालात विपरित दिखे। किसानों में यूरिया के लिए मारामारी दिखी, पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटा गया।