पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा व उसकी मैनेजर अरुणा चड्ढा के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है। पुलिस ने करीब चार सौ पेज की चार्जशीट में कांडा के खिलाफ गीतिका को खुदकुशी के लिए उकसाने, फर्जीवाड़ा करने, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश सहित कई मामले दर्ज किए हैं।
चार्जशीट में पुलिस ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की उस रिपोर्ट को भी जोड़ा है जिसमें कहा गया कि गीतिका शर्मा का गर्भपात भी कराया गया था। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कांडा के खिलाफ जांच 80 फीसदी पूरी हो चुकी है। पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दायर इन्क्वायरी रिपोर्ट में कहा है कि वह यह पता नहीं लगा सकी है कि गीतिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मीडिया को किसने लीक की। दिल्ली पुलिस के डीसीपी (नॉर्थ वेस्ट) ने कोर्ट के निर्देश पर एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट डी के जांगला की अदालत में यह रिपोर्ट पेश की है।
कांडा को गीतिका को परेशान करने के लिए हर दाव आजमाया था। पुलिस के पास सबूत के तौर पर गीतिका का दो पेज का सुसाइड नोट है। इसके अलावा कांडा व अरुणा की दो बार दुबई यात्रा का ब्योरा भी अहम सबूत है। गीतिका इस दौरान वहीं पर थी। गीतिका को अलबशीर नामक फर्जी आइडी से भेजी गई धमकी भरी ईमेल व ईमेल एकाउंट बनाने में प्रयुक्त एमडीएलआर कंपनी के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी एक अहम सबूत है।
गौरतलब है कि 4 अगस्त को एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा ने दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने घर में पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली थी। पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट मिला था। इस नोट में गीतिका ने अपनी मौत के लिए एमडीएलआर के मालिक गोपाल कांडा व मैनेजर अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था।
आगे क्लिक कर जानें गीतिका खुदकुशी केस से जुड़ी हर बात...
यहां पर गीतिका-कांडा केस के बारे में जानें सब कुछ-
हर हाल में चाहता था गीतिका को पाना, इसलिए आजमाया हर हथकंडा
तस्वीरों में कैद है सच, कितने गहरे थे गीतिका-कांडा के संबंध
गीतिका कांड की आग में 'कांडा महल' हो गया सुनसान, सियासत हुई दागदार
पढ़िए, कांडा की कहानी : जूतों की दुकान से कैबिनेट मंत्री तक का सफर
कितने दर्दों से गुजरी थी गीतिका, तस्वीरों के जरिए जानिए पूरी दास्तां
कांडा ने हर शाम मिलने की शर्त पर गीतिका को बनाया था डायरेक्टेर
गीतिका का अबॉर्शन, सच या अफवाह ? आखिर क्यों किए 45 दिन में 400 फोन !
SECRETS : गीतिका ही नहीं, 20 और लड़कियों से भी थे कांडा के संबंध
ये भी पढ़ें-
यौन सुख पाने के लिए ये है वो देसी वियाग्रा जो कर रहा है हर दवा को फेल!
इस कुटिया के अंदर का कुछ ऐसा है नजारा जिसे देख आप भी रह जाएंगे हैरान
पैदा होते ही हो गया था बड़ा, 50-50 टन की गोटियों से खेलता था शतरंज!
जिसने देखा युवती का ये हाल नहीं रुके उसके आंसू, सड़क पर थे खून के छींटे
सरेआम कपड़े उतार इस युवक ने घोड़े के साथ किया ऐसा कि बुलानी पड़ी पुलिस!
कमजोर दिल वाले ना देखें, कुचले जाने की ये तस्वीरें कर सकती हैं विचलित !
जिधर भी पड़ते हैं इन मोहतरमा के पैर, अपराधी बांध लेते हैं बोरिया-बिस्तर
भाजपा की महिला नेता को फेसबुक के जरिए भेजा अश्लील वीडियो, मामला दर्ज
चुन्नी ही बन गई मौत का सामान, घर के अन्दर का हाल देख मासूम हुई सन्न
सरेआम कपड़े उतार इस युवक ने घोड़े के साथ किया ऐसा कि बुलानी पड़ी पुलिस!
सड़क पर बेहोश मिलीं दो लड़कियां, होश में आते ही एक ने की अजीब हरकत
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.