अम्बाला | बुधवार शाम को मॉडल अम्बाला रेलवे स्टेशन का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था। शाम के पांच बजे चुके थे, मगर अधिकारी ड्यूटी पर तैनात थे, वहीं स्टेशन के मेन गेट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मुस्तैद थे। सफाई भी ऐसी थी जैसे पहले कम ही मौकों पर देखने को मिलती थी। इसकी वजह ये थी कि नार्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर अजय कुमार पुठिया का दौरा था।
वे करीब चार घंटे तक स्टेशन पर रुके और उनके साथ आलाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के बाहर बने इंजन का उद्घाटन किया। मौके पर लोगों ने सुझाव दिया कि इंजन का मुंह बाहर की ओर होना चाहिए, जिस पर जीएम बोले- बिल्कुल सही है। ऐसा ही होगा। डीआरएम अनिल कुमार भी बोले पड़े, गलती हो गई। जल्द सुधार कराया जाएगा।
मीडिया का सहयोग जरूरी
जीएम एके पुठिया ने मीडिया का सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि मानव रहित फाटक पर लोगों को सावधानी अपनानी चाहिए ताकि हादसा न हो। इसके लिए मीडिया लोगों को जागरूक कर सकता है। रेलवे भी नुक्कड़ नाटक व अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करेगा। साथ ही स्वच्छता के प्रति अभियान चलाया जाना चाहिए। लोगों को भी स्टेशन पर साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
(फोेटो- भाप इंजन के पास रेलवे अधिकारियों के साथ जीएम रेलवे।)