पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Haryana Election, Leaders Going To The Temple

चुनाव जीतने के लिए नेता ले रहे बगला मुखी तंत्र का सहारा, देते हैं कद्दू की बली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(डिफेंस कॉलोनी के शिव मंदिर में चुनाव जीतने की कामना को लेकर शिव की पूजा अर्चना करते इनेलो के उम्मीदवार सूरज प्रकाश जिंदल।)
अम्बाला. चुनाव की डेट नजदीक आते ही प्रत्याशियों की दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। जीत के लिए कोई मंदिर जा रहा है तो कोई गुपचुप तरीके से तांत्रिक विद्या का सहारा लेकर जीत सुनिश्चित करने में लगा है।
ज्यादातर प्रत्याशी विजय श्री के लिए बगला मुखी तंत्र का सहारा ले रहे हैं। रात्री 9 बजे से 1 बजे तक अपने यजमान की जीत को सुनिश्चित कराने के लिए पंडित भी जी जान से लगे हैं। चूंकि प्रत्याशी की जीत के साथ आखिर उनका भविष्य भी जुड़ा है। कुछ प्रत्याशी नामांकन के लिए पंडितों से शुभ मुहूर्त निकलवा रहे हैं।
दैनिक भास्कर के सवाल पर इनेलो प्रत्याशी सूरज जिंदल ने बताया कि हिंदू आस्था से जुड़े होने के साथ इस तरह के कार्य के लिए मुहूर्त निकलवाना तो जरूरी है। पंडित ने उन्हें 26 अगस्त को 11 बजे तक शुभ मुहूर्त बताया है। वहीं, बीजेपी से अनिल विज एक दिन पहले ही मुहूर्त निकलवा चुके हैं। विज ने बताया कि वह हर बार नामांकन भरने से पहले मुहूर्त निकलवाते ही हैं। इस बार भी 27 सितम्बर को 1 से 3 बजे तक का शुभ मुहूर्त उन्हें उनके पंडित ने बताया है।
गौरतलब है कि माता बगला मुखी तंत्र कर्म को काफी मुश्किल माना जाता है। इस तंत्र कर्म में जरा सी भी गलती होने पर फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। माता को प्रसन्न करने के लिए नारियल, फल कद्दू इत्यादि की बलि दी जाती है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, क्या है बगलामुखी तंत्र विद्या