पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदेश में नगर निगम चुनाव दो जून को, नतीजे चार को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. आखिरकार हरियाणा निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव कराने का निर्णय ले ही लिया। मतदान दो जून को होगा। मतगणना चार जून को होगी।
चुनाव की घोषणा होते ही सभी सातों नगर निगम में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव कार्य से संबंधित किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला नहीं होगा।
यहां होंगे चुनाव
अम्बाला, पंचकूला, करनाल, पानीपत, हिसार, रोहतक और यमुनानगर नगर निगम तथा नगर
पालिका समिति कलानौर (रोहतक) और फरुखनगर (गुड़गांव) के आम चुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है।
राज्य चुनाव आयुक्त धर्मवीर ने बताया कि इसी के साथ जींद जिले की नगर परिषद नरवाना के वार्ड-3 और करनाल
की नगर पालिका समिति घरौंडा के वार्ड-7 के उप-चुनाव भी आयोजित किए जाएंगे।
सात निगम और 144 वार्ड
सात जिलों में नगर निगम चुनावों में 144 वार्ड है। इसमें 78 वार्ड आरक्षित रहेंगे। 66 अनारक्षित होंगे। 14 वार्ड अनुसूचित जाति उम्मीदवारों, 8 वार्ड अनुसूचित जाति महिला उम्मीदवारों, 14 वार्ड पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों तथा 42 वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगे।