पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्षिकोत्सव में बच्चों के गिद्दे व हिंदी डांस ने परिजनों को किया भाव-विभोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- सिटी के खुरचनपुर के गुरजोत स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देती स्टूडेंट्स। )
अम्बाला सिटी | सिटी के गांव खुरचनपुर स्थित गुरजोत पब्लिक स्कूल का गुरुवार को सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चों ने पंजाबी, हिंदी गीतों पर नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने शैक्षणिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का आभार प्रकट किया। उन्होंने बच्चों के साथ उनके माता-पिता का धन्यवाद किया। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल शालिनी मक्कड़ ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें...