पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नीलगायों के झुंड से टकराकर कार पलटी, चालक बचा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलाना. दोसड़का सढ़ौरा मार्ग पर गांव डुलियाना के समीप शुक्रवार को देर शाम सड़क पर अचानक नीलगाय के आने से एक कार सड़क किनारे बने गड्ढों में पलट गई। राहगीरों ने कार चालक को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
हालांकि हादसे में कार चालक को कोई चोट नहीं आई है। जफरपुर निवासी सुखराज सिंह शुक्रवार को देर शाम कार में सवार होकर दोसड़का से जफरपुर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरा के पास पहुंचा तो सड़क पर अचानक नीलगायों का झुंड आ गया। सुखराज ने कार को बचाना चाहा तो उसका नियंत्रण खो गया और उसकी कार पलट गई। बता दें कि मुलाना क्षेत्र में नीलगायों की संख्या काफी हो गई हैं। ये गाय कभी भी सड़क पर आ जाती हैं, जिससेे यहां लगातार हादसे हो रहे हैं।