पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hooda Seeks To Increase Rice Exports From Modi PM

सीएम हुड्डा ने पीएम मोदी से चावल का निर्यात बढ़ाने की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | केंद्र में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आजकल हर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को लिखे पत्र में हुड्डा ने चावल निर्यात में कमी के कारण बासमती धान के दाम में आ रही गिरावट पर चिंता जताई है। उन्होंने बासमती चावल का निर्यात बढ़ाने की मांग उठाई। पत्र में सीएम ने लिखा कि बासमती धान के रेट में अचानक 1000 रुपए से 1500 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है।
15 दिन में चौथा खत
हुड्‌डा का कहना है कि धान के रेट में गिरावट से किसानों को उनका लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा। देशभर में बासमती चावल का सबसे बड़ा निर्यातक हरियाणा है। चावल के निर्यात में अाई कमी के कारणों का पता लगाकर निर्यात बढ़ाने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं। हुड्डा का 15 दिन में मोदी काे यह चौथा पत्र है। इससे पहले वह सूखाग्रस्त किसानों को मुआवजा देने, डीजल के रेट घटाने और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह की स्मृति के रूप में तुगलक रोड स्थित बंगला नंबर-12 को चौ. चरण सिंह स्मारक स्थल बनाने के लिए पत्र लिख चुके हैं।