पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hospitals And Schools Have Been Deleted From The Dustbin

निजी अस्पताल और स्कूल से हटाए गए डस्टबिन, हरकत में आया निगम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | नगर निगम को आखिर होश आ गया। उसके एक लाख के चार डस्टबिन जो निजी तौर पर प्रयोग हो रहे थे, उन्हें सोमवार को निगम ने निजी अस्पताल व स्कूल से उठा लिया। इन डस्टबिन का प्रयोग दोनों संस्थान निजी कूड़ा-कर्कट डालने का प्रयोग कर रहे थे। भास्कर ने ग्राउंड रियलिटी के तहत इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

निगम के डस्टबिन का सिर्फ सार्वजनिक स्थल पर ही प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन डस्टबिन को हीलिंग टच अस्पताल तथा पीकेआर जैन सीसे पब्लिक स्कूल में रखवा दिया गया था। निगम को भी इसकी भनक नहीं थी। स्कूल की प्रिंसिपल तो यह दावा कर रहीं थी कि उन्होंने यह डस्टबिन कबाड़ी की दुकान से खरीदे हैं। जब निगम ने डस्टबिन उठाए तो हकीकत सामनेे आ गई। चारों डस्टबिन ज्वाइंट कमिश्नर कमलप्रीत कौर के निर्देश पर सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने उठवाए।
(फोटो- सिटी के पीकेआर जैन स्कूल से डस्टबिन उठाती नगर निगम की गाड़ी।)