पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कनीना को बनाया उपमंडल तो अटेली को बना दिया तहसील

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारनौल. मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को महेंद्रगढ़ जिले के कनीना को उपमंडल और अटेली को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने यह ऐलान अटेली में मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) अनीता यादव की ओर से आयोजित प्रगति रैली में किया।

हुड्डा ने कनीना के पितामह कान्ह सिंह डिग्री कॉलेज को सरकार के तहत लेने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी इलाकों को उनके हक का पानी दिलवाने के लिए वह वचनबद्ध हैं और महेंद्रगढ़ को उसके हिस्से का पूरा पानी दिलाकर रहेंगे।