पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • I Am Sad That My Mission Incomplete Transfer

दुखी हूं कि तबादले से मेरा मकसद अधूरा रह गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. मेरा मकसद अधूरा रह गया। मैं अम्बाला को साफ-सुथरा बनाना चाहता था। तीन बड़े प्रोजेक्ट भी अधर में रह गए। तबादले से सब धरा रह गया। यह दर्द डीसी केएम पांडुरंग का है। वे अब पलवल के डीसी होंगे। उनकी जगह डॉक्टर साकेत कुमार बतौर डीसी अम्बाला का जल्द कार्यभार संभालेंगे। डीसी केएम पांडुरंग ने बताया अम्बाला को नई पहचान मिले। इस मकसद से साइंस म्यूजियम व ऑडिटोरियम के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था। मैं चाहता था कि ये दोनों ही प्रोजेक्ट मेरी देखरेख में सिरे चढ़ें। महिलाओं-बच्चों को साफ सुथरा माहौल मिले। इसी वजह से कई पार्को के सौंदर्यीकरण की जमीन तैयार हो चुकी थी।
उन्होंने कहा कि अम्बाला की सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार मेरी प्राथमिकता में थी। सफाई पर मैंने काफी काम कराया। काफी हद तक मैं कामयाब भी रहा। सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ी जिससे लोगों को थोड़ा स्वच्छ माहौल भी मिला। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तबादला नौकरी का एक हिस्सा है। एक से दूसरी जगह जाने में खुशी नहीं होती तो दुख भी नहीं होता। यादें जरूर रह जाती हैं। आने वाले डीसी के सामने सफाई व स्ट्रीट लाइट ही बड़ी चुनौती रहेगी। निगम कर्मियों से काम करवाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। अब तक का मेरा कार्यकाल काफी हद तक संतोषजनक रहा। निगम की दो बैठकों क एजेंडे पर काम हुआ।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...