पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअम्बाला. कैंट के बीईओ ऑफिस में बुधवार को डीईओ के सामने ही पैरेंट्स को लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के मैनेजर एसके महाजन ने ‘तालिबानी’ बोल दिया। पैरेंट्स व डीईओ अनिल शर्मा ने जब इसे गलत बताया तो मैनेजर महाजन डीईओ से भी उलझ गए। जवाब में डीईओ ने मैनेजर के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने और आदेश का पालन न करने पर शिक्षा विभाग के डायरेक्टर व डीसी को उचित कार्रवाई करने की शिकायत देने की बात कही। बुधवार को १३४-ए और फीस वृद्धि को लेकर डीईओ ने स्कूलों के प्रिंसिपल और पैरेंट्स की मीटिंग बुलाई थी।
यह मामला उस समय बिगड़ा, जब मीटिंग में एक के बाद एक पैरेंट्स ने लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल व मैनेजर पर फीस वृद्धि करने व पैरेंट्स पर नाजायज दबाव बनाने का आरोप लगाया और जवाब डीईओ से पूछा। जब डीईओ ने मैनेजर से इस आरोप पर पूछा तो जवाब मिला ‘मैं पब्लिक ट्रायल में अपना जवाब नहीं दूंगा। इस तरह से जवाब देने के लिए मैं बाध्य नहीं हूं, अधिकारियों ने मीटिंग के लिए बुलाया है इसलिए मीटिंग में ही जवाब दूंगा। इन तालिबानियों (मौजूद पैरेंट्स) के सामने मैं अपना जवाब नहीं दे सकता।’
मैनेजर के इस जवाब पर डीईओ ने कहा कि ‘मैं जनता का नौकर हूं और उनकी समस्या का समाधान करना मेरा फर्ज है। मैं यहां पब्लिक ट्रायल के लिए नहीं आया हूं, क्या आपके स्कूल के नार्म्स पूरे हैं?’ मैनेजर ने कहा कि हां, मेरे स्कूल के नार्म्स पूरे हैं। घटनाक्रम के बाद डीईओ ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। मीटिंग में बीईईओ सुधीर कालड़ा, बीईईओ मीना राठी, बीईओ रविंद्र कुमार व इंद्र शर्मा मौजूद थे। साथ में पेरेंट्स ईश्वर दयाल, दीपाली गुप्ता, विनय, मंजू, रितु कटारिया, राजकुमार, कुलविंद्र, राजीव, गीता, अमरनाथ, 2 जमा 5 मुद्दे जन आंदोलन से मुकेश लूथरा, आशीष पासी मौजूद थे।
यूं चली फीस वृद्धि पर मुहिम
22 अप्रैल को फीस वृद्धि पर पैरेंट्स ने बीईईओ कार्यालय में हंगामा किया
24 अप्रैल को डीईओ ने जिले के 2२5 स्कूलों को नोटिस जारी किया
25 अप्रैल को एकजुट होकर प्राइवेट स्कूलों की गोपनीय बैठक
29 अप्रैल को लार्ड कृष्णा स्कूल के सामने फीस वृद्धि पर प्रदर्शन
30 अप्रैल को बीईओ कार्यालय से अधिकारी गायब, पैरेंट्स ने नारेबाजी की
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.