अम्बाला सिटी. बलदेव नगर चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गया है। तभी तो एक महीने में चार बड़ी वारदातों को अंजाम देकर चोर करीब 1.25 करोड़ का माल चुरा ले गए। ताजी वारदात में चोर 35 लाख के सबमर्सिबल पंपसेट ले गए। डेढ़ घंटे तक चोर दुकान से पंपसेट चोरी कर कैंटर में लोड करते रहे। हैरत की बात है किसी को भनक तक नहीं लगी। साफ जाहिर है कि तब पुलिस भी सोई हुई थी। खैर, पुलिस ने चोरी का नया मामला दर्ज कर फिर वही बात कही है कि जांच चल रही है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
पड़ोसी के कैमरे में कैद हुए चेहरे
चंडीगढ़-बलदेव नगर रोड पर स्थित स्वामी ट्रेडर्ज को ही चोरों ने वीरवार तड़के निशाना बनाया। यहां बोरवेल में इस्तेमाल होने वाले कीमती सबमर्सिबल पंपसेट बेचने का कारोबार होता है। प्रत्येक पंपसेट की कीमत 40 से 60 हजार रुपए बताई जा रही है। पार्टनर हरनेक सिंह ने बताया कि दुकान से करीब 125 पंपसेट चोरी हुए हैं। उसने इनकी कीमत 35 लाख रुपए से ज्यादा बताई है। दुकान में करीब 50 लाख रुपए का माल था। वारदात से पहले चोरों ने बाहर जल रहे बल्ब को तोड़ दिया। फिर पड़ोसी घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। इससे पहले उनके चेहरे कैमरे में कैद हो चुके थे। वारदात में आधा दर्जन लोगों के शामिल होने का शक है। फुटेज में चार तो बिल्कुल साफ नजर आ रहे हैं। इनमें दो शटर को तोड़ते हुए व कुछ कैंटर में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...