पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शक हुआ पत्नी के अवैध संबंधों का और उठा लिया एक निर्मम कदम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी. अवैध संबंधों के शक में मंढाणा गांव के एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की और फिर लघु सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय के ठीक सामने अपने साढू को भी गोली मार दी। गोली लगने से जहां उसकी पत्नी ने घर पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, साढू ने सामान्य अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में मंढाणा के संदीप ने बताया कि वह सिरसा में एक पेट्रोल पंप पर सुरक्षाकर्मी का काम करता है। उसे अपनी पत्नी शोभा व साढू अनिल के अवैध संबंध होने का शक था। इसके चलते गुरुवार सुबह पहले अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसके मुंह पर टेप लगा दी और माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर को ताला लगाकर लघु सचिवालय आ गया।

यहां उसे डीसी ऑफिस के बाहर अपना साढू अनिल मिला। संदीप ने अनिल की कनपटी पर गोली मार दी। संदीप को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। गोली चलाने के बाद संदीप ने पास ही खड़े डीसी के गनमैन के सामने सरेंडर कर दिया।

पढ़ाई करना चाहती थी शोभा

मृतका के भाई कुलदीप ने बताया कि शोभा शादी के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। उसका दूसरा जीजा अनिल उसकी बहन का पक्ष लेते हुए संदीप को आगे पढ़ाने के लिए कहता था।